बाबा महाकाल की शरण में राहुल गांधी: गर्भगृह में की पूजा-अर्चना, भक्ति में दिखे लीन

Nov 30, 2022 - 10:07
 0  23
बाबा महाकाल की शरण में राहुल गांधी: गर्भगृह में की पूजा-अर्चना, भक्ति में दिखे लीन

उज्जैन।   कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में पूजा अर्चना की। राहुल गांधी बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे।
          अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचे और निनोरा गांव में विश्राम किया। दोपहर बाद राहुल गांधी ने तपोभूमि पहुंचकर आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और धर्म और अध्यात्म पर चर्चा की।
          इसके बाद राहुल गांधी करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। यहां राहुल गांधी करीब आधा घंटे से अधिक समय तक रहे। इसके बाद में आम सभा स्थल की ओर रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow