मध्यप्रदेश कल, आज और कल विषय पर पावर प्रेजेनटेशन तैयार करनें के कलेक्टर ने दिए निर्देश

उमरिया। मध्यप्रदेश कल, आज और कल विषय पर प्रेजेनटेशन तैयार किए जाने हेतु कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी की अध्यक्षता मंे कलेक्टर सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री त्रिपाठी ने बताया कि कल से तात्पर्य 2003 से पहले, आज का तात्पर्य 2003 से 2022 तक तथा कल का तात्पर्य 2022 के भविष्य से है।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था, अर्थ व्यवस्था, अधो संरचना, कृषि, गरीब कल्याण, कमजोर वर्ग कल्याण, महिला सषक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेष और रोजगार, सुषासन, मध्यप्रदेष का सांस्कृतिक अभ्युदय , अन्य उपलब्धियां एवं मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान से संबंधित पीपीटी में जानकारी अंकित की जानी है।
कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने योजनाओं से अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे समय सीमा में जानकारी एकत्रित कर पीपीटी तैयार करें। जिले की उपलब्धियांे को भी पीपीटी में अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओ से संबंधित पीपीटी बनाते समय संबंधित जानकारी के फोटोग्राफ में अंकित किया जाए तथा पीपीटी में कम शब्दों में समस्त जानकारी समाहित की जाए। इसके साथ ही वर्तमान में जो योजनाएं चालू है , उसे भी पीपीट में अंकित किया जाना सुनिष्चित किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हां, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, नवागत अपर कलेक्टर मीषा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, पूर्व अपर कलेक्टर अषोक ओहरी, एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, जिला षिक्षा अधिकारी उमेष धुर्वे, जिला आपूर्ति अधिकारी बी एस परिहार सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






