अपर कलेक्टर की जगह लेंगी IAS सुश्री मिशा सिंह

उमरिया। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों ताबड़तोड़ ट्रांसफर किए जा रहे हैं बीते 1 दिन पहले जहां सरकार ने वरिष्ठ आईएएस और कई जिलों के कलेक्टरों के तबादले कर दिए। वही अपर कलेक्टर, तहसीलदार संयुक्त कलेक्टर सहित पुलिस विभाग के थोक बंद तबादले किए जा रहे हैं। जिसमें उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को कलेक्टर के पद से हटाते हुए उन्हें मंत्रालय में उपसचिव की जगह दी गई है। उनकी जगह कृष्णदेव त्रिपाठी उमरिया के नए कलेक्टर बनाये गए है। वहीं जिले के अपर कलेक्टर अशोक ओहरी का स्थानांतरण रीवा किया गया है इनकी जगह शाजापुर की अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह (आईएएस) को अपर कलेक्टर उमरिया बनाया गया है।
दरअसल आगामी 1 साल के भीतर अक्टूबर-नवंबर 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसके लिए यह पूरी प्रशासनिक सर्जरी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार 1 साल पहले ही पूरी प्रशासनिक जमावट आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमा रही है। इसके लिए वह ताबड़तोड़ ट्रांसफर कर रही है जिसमें वरिष्ठ आईएएस, वरिष्ठ आईपीएस, सहित जिलों में पदस्थ कलेक्टर और एसपी के भी स्थानांतरण कर रही है। इसके साथ ही अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार और पुलिस विभाग के भी थोकबंद ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?






