वित्तीय साक्षारता सप्ताह के तहत जन जागरूकता रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Feb 11, 2026 - 21:25
 0  6
वित्तीय साक्षारता सप्ताह के तहत जन जागरूकता रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उमरिया।  वित्तीय साक्षरता सप्ताह अंतर्गत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर सभागार से एल ई डी. मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर जिले में जन जागरूकता हेतु रवाना किया।

          एलडीएम सेवकराम सोनवानी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन में 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षारता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस वर्ष वित्तीय साक्षारता सप्ताह की थीम केवायसी सुरक्षित बैंकिंग कि ओर पहला कदम” रखी गई है। कार्यक्रम अंतर्गत आम नागरिको को ग्राहक पहचान प्रक्रिया (केवायसी, सी-केवायसी),खाता स्वच्छता एवं वित्तीय अनुशासन कि जानकारी दी जा रही है।

          आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी जैसे डिजिटल अरेस्ट ,यूपीआई स्कैम, फोन काल फ्राड ,फिशिंग लिंक ( फर्जी इमेल , लिंक पर क्लिक कराकर पासवर्ड /ओ टी पी या पिन निकालना,सिम कार्ड कि क्लोनिंग, स्क्रीन शेयरिंग एप से ठगी इत्यादि मामलों से सतर्क करना तथा सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग को बढ़ावा देना है। एस. बी.आई., जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सेवक राम सोनवानी ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे वित्तीय साक्षरता सप्ताह में भाग लेकर सुरक्षित बैंकिंग से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करें क्योकि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

          कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक निशांत कुमार बाजपाई , निर्देशक एसबीआई आरसेटी उमरिया तरुण कुमार सिंह, सी एफ एल समर्पित एनजीओ के जिला संयोजक नारायण राठोर तथा पुनीत जोगी, अंकिता गुप्ता , राजेन्द्र प्रसाद यादव, राज बहादुर जैसवाल,राजकुमार श्रीवास्तव सीएससी जिला प्रबंधक की सहभागिता रही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow