कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

उमरिया। कांग्रेस पार्टी के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष भाई इंजीनियर विजय कोल के प्रथम आगमन पर मानपुर नगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर के सिगुड़ी मोड़ पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखों, डीजे और विशाल बाइक रैली के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
रैली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों से गूंज उठी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गौतमान टोला स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। यहां विजय कोल ने भगवान श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह
कार्यकर्ताओं का काफिला तत्पश्चात नगर के बरसाना गार्डन में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुआ। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कोल एवं जिले के सह-प्रभारी नीरज सिंह बघेल का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक संगठन मंत्री विजय गौतम ने अपने साथियों सहित संविधान की उद्देशिका भेंट की।
स्वागत भाषण संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम ने दिया। सम्मेलन को सह-प्रभारी नीरज सिंह बघेल, ओमकार सिंह बबलू, जानकी मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, रोशनी सिंह, विजय सिंह, रामगोपाल दहिया, खालिक अंसारी, ज्ञानप्रकाश पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, पी.डी. प्रभाकर, नीतीश ओझा, रवि सेन, सीताराम चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
विजय कोल का उद्बोधन
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष विजय कोल ने कहा— "संगठन हम सबके लिए सर्वोपरि है। मैं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा। कांग्रेस पार्टी में सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को सम्मान व उचित स्थान दिया जाएगा। "मैं जननायक श्री राहुल गांधी की सोच और मार्गदर्शन के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाऊंगा।"
कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री विजय गौतम ने किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंबिका प्यासी, के.के. प्यासी, शिव कुमार मिश्रा, अरविंद चतुर्वेदी, कुशलेंद्र तिवारी, सुरेंद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह, रतिभान सिंह, असलम शेर, लाल भवानी सिंह, अमर बहादुर सिंह, विजय द्विवेदी, मिथलेश त्रिपाठी, रमेश सिंह, रामनरेश सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, शेख आशिक, अमर प्यासी, गया पटेल, दानी चौधरी, कमलभान सिंह, रामलाल कोल, भोला पटेल, हीराबाई पटेल, कृष्णा रजक, कुश परिहार, शशिकांत शर्मा, बबलू यादव, रितिक प्यासी, पंकज गौतम, रमाकांत पटेल, मदसूदन शुक्ला, रामशुशील पटेल, अजय द्विवेदी, सलीम खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






