अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

Jul 17, 2025 - 21:56
 0  22
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ने किया पदभार ग्रहण

उमरिया। उमरिया जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सीताराम सत्या ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया और स्टाफ से मुलाकात की है। गौरतलब है कि बीते दिनों उमरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे प्रतिपाल सिंह महोबिया का स्थानांतरण झाबुआ कर दिया गया था और उनकी जगह एडिशनल एसपी सीताराम सत्या को टीकमगढ़ जिले से उमरिया जिले के लिए स्थानांतरित किया गया था। जिसके बाद गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का अक्षरशः पालन करने पर जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow