बांधवगढ में है 246 गिद्ध, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना सम्पन्न

उमरिया। पूरे प्रदेश में एक साथ ग्रीष्मकालीन गिद्धगणना कार्य किया गया,इसी तारतम्य में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के सभी नौ वन परिक्षेत्र में भी गिद्ध गणना कार्य को वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्ण किया है। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना में ताला परिक्षेत्र में सबसे ज्यादा गिद्धों की संख्या सामने आई है, जिसमे देशी गिद्ध डेढ़ सैकड़े के करीब है, जिसमे वयस्क 139 और अवयस्क 13 है। यहाँ राज गिद्दों का भी बसेरा है, जो करीब 17 की संख्या में आंकी गई है, यहाँ ऊंची ऊंची पहाड़ियों में 121के करीब घोसले है, जहां गिद्धों का बसेरा है। इसके अलावा कलवाह परिक्षेत्र में भी करीब 22 गिद्ध देखे गए है, जिनकी पहचान चमर गिद्ध के रूप में की गई है। ताला के अलावा पनपथा परिक्षेत्र में भी करीब 11 देशी गिद्धों को गणना में शामिल किया गया है।
कुल मिलाकर धमोखर बफर को अलग रखा जाए तो बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के लगभग सभी परिक्षेत्रों में गिद्धों की छोटी-बड़ी मौजूदगी है। वर्तमान के ग्रीष्मकालीन गिध्द गणना में कुल करीब 246 गिद्ध की गणना सामने आई है, जिसमे 18 फिलहाल अवयस्क है। इनके अलावा पूरे पार्क क्षेत्र में गिद्धों के 124 घोसले है, जिनमे 121 महज ताला परिक्षेत्र में ही है।
What's Your Reaction?






