24 अप्रैल को डॉ अंबेडकर संगोष्ठी में शामिल होंगे राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और Mla मनीषा सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं से की अपील
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 24 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर संगोष्ठी का कार्यक्रम करने जा रही है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति के अलावा हर वर्ग के लोग शामिल होंगे जिसमें बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और उनके व्यक्तित्व को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
24 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संगोष्ठी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन में संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जैतपुर (शहडोल) विधायक मनीषा सिंह एवं सीधी विधायक और पूर्व सांसद रीति पाठक मौजूद रहेंगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि संगोष्ठी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है जिसके लिए खासतौर पर अनुसूचित जाति/जनजाति के मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाये जाने के साथ लगातार बाबा साहब के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी तारतम में बृहद रूप से 24 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर संगोष्ठी का जिला स्तरीय आयोजन भाजपा कार्यालय भरौली में किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति/ जनजाति के वर्गों के लोगों के साथ अन्य सभी वर्गों के लोग हजारों की तादाद में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्य अतिथियों के संबोधन में बाबा साहब अंबेडकर के विचारो एवं देश और समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाबा साहेब अंबेडकर संगोष्ठी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है।
What's Your Reaction?






