नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल के मुख्य आतिथ्य में  ग्राम पंचायत पलझा में सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण

Aug 4, 2022 - 11:46
 0  234
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल के मुख्य आतिथ्य में  ग्राम पंचायत पलझा में सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण

मानपुर/ उमरिया ।  शासन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए प्रतिनिधियो के शपथ ग्रहण समारोह के क्रम में ग्राम पंचायत पलझा में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मुन्नी बलराम जायसवाल सहित सभी नवनिर्वाचित पंच गणों ने किया।  सहायक सचिव रामावतार जायसवाल  ने  शपथग्रहण  दिलवाई । इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मुन्नी बलराम जायसवाल सहित सभी नवनिर्वाचित पंच गणों ने मुख्य अतिथि श्रीमती अनुजा पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत उमरिया, ओमनारायण (अन्नु) सिंह उपाअध्यक्ष, जिला पंचायत उमरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजी लाल चौधरी का फूल मालाओ से स्वागत किया।

          इस कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुशील  पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी उमरिया, बालकदास पटेल अध्यक्ष ओबीसी महासभा उमरिया, आर .एस जायसवाल कामता डायरेक्टर इंडियन पब्लिक स्कूल बरही,  मथुरा प्रसाद जायसवाल, गीता जायसवाल उमरिया, विजय द्विवेदी जनपद सदस्य मानपुर, धनपत सिंह परस्ते पूर्व सरपंच, कमलेश तिवारी पूर्व उपसरपंच एवं ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मुकेश पटेल जिला कोषाध्यक्ष ओबीसी महासभा, मोहन लाल कुशवाहा, रामलाल चौधरी, मनफेरन बर्मन, विनीत जायसवाल, श्रीमती विमला जायसवाल, केशव प्रसाद जायसवाल, श्यामलाल सोनी, उमादत्त पाल, दीपक विश्वकर्मा, उत्तम विश्वकर्मा, जगदीश बर्मन, कैलाश गुप्ता, श्रीकान्त निगम सहित गांव के सभी गणमान्य नागरिक व युवा एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow