जिले में गेहूं खरीदी हेतु बनाएं गए 36 गेहूं खरीदी केंद्र,  अब तक 1104 किसानों से 31929.73 क्विटल गेहूं की हुई खरीदी

May 1, 2022 - 11:05
 0  18
जिले में गेहूं खरीदी हेतु बनाएं गए 36 गेहूं खरीदी केंद्र,  अब तक 1104 किसानों से 31929.73 क्विटल गेहूं की हुई खरीदी

उमरिया ।  जिला आपूर्ति अधिकारी बी एस परिहार ने बताया कि जिले मे गेहूं खरीदी का कार्य 4 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है, जो आगामी 16 मई तक किया जाएगा। जिले में 29 अप्रैल तक 1104 किसानों से 31929.73 क्विटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 
          उन्होंने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्या0 उमरिया में  14 किसानांे से 444.50 क्विटल, चंदिया में 30 किसानों से 961.50 क्विटल, कौडि़या में 1 किसान से 15.50 क्विटल, कौडि़या खरीदी स्थल नरवार में 6 किसानों से 199.50 क्विटल, कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमि0 घुनघुटी बांधवगढ़ कृषक प्रोड्यूसर कंपनी केंद्र स्थल घुलघुली में 32 किसानों से 841.50 क्विटल, छांदाखुर्द में 20 किसानों से 672 क्विटल, मानपुर खरीदी स्थल कैप खुटार से 53 किसानों से 987.50 क्विटल, कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमि0 कछराटोला , बांधवगढ़ कृषक प्रोड्यूसर कंपनी खरीदी स्थल कछराटोला से 17 किसानो से 318.50 क्विटल, नौगवां में 6 किसानों से 115 क्विटल, गढ़पुरी में 53 किसानों से 1544 क्विटल, कोठिया पनपथा में 17 किसानों से 645 क्विटल, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोठिया पनपथा केंद्र उमरिया बकेली में 22 किसानों से 308 क्विटल, कठार में 76 किसानों से 1532.50 क्विटल, सिगुड़ी में 41 किसानों से 938 क्विटल, इंदवार केंद्र स्थल पड़खुरी में 75 किसानों से 1601.50 क्विटल, भरेवा अमरपुर समिति क्षेत्र हाई स्कूल प्रांगण अमरपुर में 17 किसानों से 805.50 क्विटल, भरेवा चिल्हारी समिति क्षेत्र हाई स्कूल चिल्हारी में 43 किसानों से 1456 क्विटल तथा पड़वार केंद्र स्थल सलैया में 79 किसानो से 3137.18 क्विटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 
          इसी तरह कुम्हरवाह डोंडका में 49 किसानो से 1294 क्विटल, घुनघुटी में 2 किसानों से 59.50 क्विटल, मालाचुआ में 40 किसानों से 1299 क्विटल, चौरी में 15 किसानों से 244 क्विटल, बल्हौड़ में 30 किसानों से 434 क्विटल, पिण्ड्रा केंद्र स्थल ताला में 20 किसानों से 925 क्विटल, पथरहठा केंद्र स्थल कोयलारी में 44 किसानों से 1388.50 क्विटल, हर्रवाह में 21 किसानों से 850.50 क्विटल, इंदवार में 90 किसानों से 2641.50 क्विटल, कोटरी में 126 किसानों से 4592.55 क्विटल, भरेवा में 65 किसानों से 1677.50 क्विटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।           जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित करकेली, मजमानीकला, बिलासपुर, बड़खेरा खरीदी केंद्र स्थल निगहरी, ददरौड़ी खरीदी स्थल बरबसपुर, कोटरी केंद्र स्थल बरा तथा पड़वार केंद्र स्थल पड़वार में अभी खरीदी नही हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow