पितृपक्ष के अवसर पर जिला जेल के बंदी भी किए तर्पण

Oct 12, 2023 - 10:34
 0  50
पितृपक्ष के अवसर पर जिला जेल के बंदी भी किए तर्पण

उमरिया। जिला जेल उमरिया के बंदियों ने पितृपक्ष के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार उमरिया के सहयोग से तर्पण कर अपने पूर्वजों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

           जिला जेल के पुलिस अधीक्षक डी के सारस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला जेल में 258 बंदी परिरुद्ध हैं। बंदियों के आग्रह पर पितृपक्ष में उनके पितृ/पूर्वजों को तर्पण/प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त करने जिला जेल में जेल प्रशासन द्वारा गायत्री परिवार उमरिया के सहयोग से आयोजित किया गया।

          इस कार्यक्रम से बंदियों में मानसिक शांति मिली व वे अपने पूर्वजों को तर्पण कर याद किए व उन्हें आशीर्वाद देने प्रार्थना की। इस अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक एम एस मरावी, ड्यूटीरत प्रहरी ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को कार्यक्रम में सम्मिलित कराया, बंदीगण इस कार्यक्रम से प्रसन्नचित नजर आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow