कांग्रेस को ही किसानो की चिंता है-अजय सिंह, प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने 5 सौगातों की दी जानकारी

उमरिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर कृषक न्याय योजना सहित 5 सौगातें देने की घोषणा पर कांग्रेस ने उनके प्रति आभार जताया है।
प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि उनका संगठन हमेशा से अन्नदाता के प्रति आदर और सहयोग का भाव रखता है। वर्ष 2018 मे मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहला हस्ताक्षर किसानो के कर्ज माफी की फाईल पर किया था।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष ठाकुरदास सचदेव, उदयप्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, महामंत्री राजीव सिंह, शेख शाहरूख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल मे किसानो के लिये अनेक योजनायें लागू की कई। इतना ही नहीं 27 लाख किसानो के कर्ज माफ कर दिये गये, परंतु खरीद-फरोख्त की सरकार बनते ही शिवराज ने वे सभी योजनायें बंद कर दी। 18 साल से आय दोगुनी करने का राग अलापने वाले मुख्यमंत्री चौहान के शासन मे किसानो को उनकी फसल का सही दाम तक नहीं मिल रहा। वे खाद, बीज और बिजली के लिये परेशान हैं। मुआवजा मांगने पर उन्हे गोली और लाठियां मिल रही है।
सरकार बनते ही लागू होंगी योजनायेंं
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानो की हालत बद से बदतर हो गई है। जिसे देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश मे सरकार बनते ही कृषक न्याय योजना लागू करने का वादा किया है। उनके द्वारा दी जाने वाली पांच सौगातों मे सिचाई के लिये पांच हार्सपावर तक के पंप के लिये मुफ्त बिजली, सभी किसानो का कर्ज माफ, दर्ज मुकदमो की वापसी तथा पुराना बिजली का बकाया माफ करना शामिल है।
What's Your Reaction?






