विधायक, कलेक्टर, एसपी, अपर कलेक्टर तथा धर्म गुरूओ ने तिरंगा झण्डा खरीदकर तिरंगा अभियान मे सहभागी बनने का दिया संदेश

Aug 6, 2022 - 13:10
 0  25
विधायक, कलेक्टर, एसपी, अपर कलेक्टर तथा धर्म गुरूओ ने तिरंगा झण्डा खरीदकर तिरंगा अभियान मे सहभागी बनने का दिया संदेश

उमरिया ।   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान के बाद उमरिया जिले मे घर घर तिरंगा अभियान ने जोर पकड लिया है। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर मे तिरंगा वितरण हेतु संचालित दुुकान के माध्यम से विधायक शिवनारायण सिंह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंन्हा, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बेला अर्जुन सिंह, अर्जुन सिंह सैय्याम तथा विभिन्न धर्माे के धर्मगुरूओ ने तिरंगा की खरीदी की तथा जन जन तक यह संदेश पहुचाने का संकल्प लिया।

          कलेक्टर ने बताया कि उमरिया जिले मे ग्रामीण क्षेत्रो मे 230 स्थानो मे तथा नगरीय क्षेत्रो मे 38 स्थानो मे तिरंगा विक्रय की व्यवस्था की गई है। अब आमजन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों, ग्राम पंचायतो, पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों सहित ग्रामीण आजीविका परियोजना के संकुल एवं ग्राम संगठनो से तिरंगा झण्डा खरीद सकेगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow