पेयजल संकट से नागरिक परेशान- पुष्पराज

Apr 23, 2022 - 09:22
 0  41
पेयजल संकट से नागरिक परेशान- पुष्पराज

उमरिया ।  मुख्यालय के कई वार्डों में पेयजल की भारी संकट के चलते लोग काफी परेशान और हलकान हैं।
          पुष्पराज सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया ने बताया कि विगत कई दिनों से नगर पालिका परिषद उमरिया के द्वारा एक टाइम ही पेयजल सप्लाई किए जाने से और कई वार्डों में समुचित पेयजल की सप्लाई  नही होने से  रहवासियों में पेयजल संकट को लेकर काफी गुस्सा एवं आक्रोशित है।  नागरिक पेयजल की समस्याओं से चिंतित है ।
          पुष्पराज सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूर्व की भांति उमरिया नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पेयजल वितरण किया जाए एवं नगरपालिका के समस्त वार्डों में समुचित पेयजल सप्लाई की व्यवस्था हो और जहां नल के माध्यम से पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है वहां नगर पालिका अविलंब टैंकरों से पानी वितरण कराए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow