नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, घर घर तिरंगा लगाने की गई अपील

Aug 13, 2024 - 15:13
 0  100
नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, घर घर तिरंगा लगाने की गई अपील

उमरिया।  जिले के नौरोजाबाद नगर में नगर निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख चौक चौराहों से पुनः थाना परिसर पहुँची।

          मीडिया से बात करते हुए टीआई नौरोजाबाद ने बताया कि 78 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उमरिया जिले के नौरोजाबाद सहित पूरे जिले भर में एसपी उमरिया निवेदिता नायडू के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन कर घर -घर तिरंगा लगाने की अपील पुलिस के द्वारा की जा रही है।

          उक्त तिरंगा रैली में आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पुलिस स्टाफ सहित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow