आयकर विभाग की कार्यवाही के विरोध मे कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज

उमरिया। आयकर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध मे कांग्रेस द्वारा आज शनिवार को 12 बजे गांधी चौक मे धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया है कि सत्ता के नशे मे चूर मोदी सरकार लोकतंत्र की मूल भावना को लगातार खतरे मे डाल रही है। विगत दिनो केन्द्र के इशारे पर आयकर विभाग ने बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। यह कदम सोची-समझी साजिश के तहत ऐन लोकसभा चुनावों से पहले उठाया गया है। फ्रीज किये गये खातों मे नागरिक फंडिंग अभियान से जुड़े एकाउन्ट भी शामिल हैं। यह न केवल कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक ज़बरदस्त आघात है।
प्रमुख विपक्षी दल के कामकाज मे बाधा डालने के लिए सरकारी मशीनरी का अन्यायपूर्ण उपयोग निराशाजनक है। इस कार्यवाही के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दोपहर 12 बजे गांधी चौक उमरिया मे जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा। सभी कांग्रेसजनो से कार्यक्रम मे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
What's Your Reaction?






