कर्नाटक में कमलनाथ को सताया खरीद-फरोख्त का डर: कहा- बीजेपी कर सकती हैं सौदेबाजी, यह परिणाम घृणा और नफरत के खिलाफ, मूल मुद्दों पर जनता ने लिया फैसला

May 14, 2023 - 11:03
 0  56
कर्नाटक में कमलनाथ को सताया खरीद-फरोख्त का डर: कहा- बीजेपी कर सकती हैं सौदेबाजी, यह परिणाम घृणा और नफरत के खिलाफ, मूल मुद्दों पर जनता ने लिया फैसला

भोपाल।   कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कर्नाटक के रुझान से मध्यप्रदेश कांग्रेस में खुशी का माहौल है। कांग्रेस ने कहा कि निश्चित है कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा खरीद फरोख्त और सौदेबाजी कर सकती है। यह परिणाम घृणा और नफरत के खिलाफ है।
          प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है, निश्चित है कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त और सौदेबाजी कर सकती है। बीजेपी का यह प्रयास रहेगा की अन्य दलों से मिलकर खरीद-फरोख्त का सौदा करें, हमेशा किया है और मध्यप्रदेश में भी की थी। बीजेपी सौदे की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी वह अभी खत्म नहीं हुई है।

कर्नाटक का परिणाम घृणा और नफरत के खिलाफ- कुणाल चौधरी
          वहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि कर्नाटक का परिणाम घृणा और नफरत के खिलाफ है। मूल मुद्दों पर जनता ने फैसला लिया है। कर्नाटक का फैसला बीजेपी को जनता की चेतावनी है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव मे कुणाल चौधरी को बेंगलुरु शहर का ऑब्जर्वर बनाया गया था।

पूर्व मंत्री बोले- 6 महीने बाद एमपी में भी बनेगी सरकार
          कर्नाटक चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है। इसके लिए सभी का धन्यवाद है। बीजेपी के धर्म के मुद्दे को कर्नाटक की जनता ने नकारा है। भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में भ्रष्टाचार ने हराया है। 6 महीने बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। नारी सम्मान, 500 गैस सिलेंडर, कर्ज माफी जनता के बीच लेकर जाएंगे। जनता बीजेपी की राजनीति समझ चुकी है।

जीत का क्रम मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में रहेगा जारी- तरुण भनोट
          पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने कर्नाटक की जनता का हृदय की गहराई से धन्यवाद दिया है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के नफरत की राजनीति को नकारा है। जनता ने भाजपा की बांटने और करप्शन की नीति, जोड़-तोड़ की राजनीति को नकारा है। कर्नाटक की इस जीत को मध्यप्रदेश में भी दोहरा कर 2023 में सरकार बनाएंगे। बीजेपी को यही सबक मध्य प्रदेश की जनता भी देगी। जीत का यह क्रम मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों में भी जारी रहेगा। लोग समझ चुके हैं भाजपा मुख्य मुद्दे से भटकाकर लोगों को धर्म के नाम पर लड़ा रही है, जनता भाजपा की चाल, चेहरे और चरित्र को समझ चुकी हैं।

कर्नाटक के रुझान से एमपी कांग्रेस खुश
          कर्नाटक के रुझानों से मध्यप्रदेश कांग्रेस में खुशी का माहौल है। कांग्रेस दफ्तर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। हनुमान जी की तस्वीर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

Source  : online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow