पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को किया गया जागरूक

Apr 30, 2023 - 11:20
 0  12
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को किया गया जागरूक

उमरिया।  पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में दिनांक 29.04.23 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया में थाना यातायात एवम महिला थाना उमरिया द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बच्चो व शिक्षको को महिला सुरक्षा, गुड टच बैड टच व महिला संबंधी अपराध एवं महिला हेल्पलाईन नंबर की जानकारी दी गई साथ ही यातायात संबंधी नियम बताए गए।  छात्रों व टीचर को स्वयं अपने परिजनों से भी यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने अपील की गई।

          थाना यातायात पुलिस द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही गुड सेमिरिटन योजना एवं सोलेशियम फंड योजना के लाभ के बारे में भी विद्यालय में उपस्थित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ को बताया जाकर विद्यार्थियों के माध्यम से उक्त योजना का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करने की अपील की गई।

          विदित हो कि वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानसार सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जागरूकता अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस उमरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही भी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow