बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज, उदयपुर में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Mar 25, 2023 - 20:00
 0  96
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज, उदयपुर में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

मध्यप्रदेश।  मध्य प्रदेश के चर्चित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खिलाफ उदयपुर की हाथीपोल पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को नव संवत्सर पर हुई धर्म सभा में भड़काउ भाषण देने का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर के गांधी मैदान में गुरुवार को हिंदू नववर्ष पर एक धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें विवादित बयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
          राजस्थान के उदयपुर में चेटीचंड और नवसंवत्सर के मौके पर गांधी मैदान विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ था जिसके समापन के बाद धर्मसभा की शुरूआत हुई। बारी-बारी से धर्मसभा में उत्तम स्वामी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभा को संबोधित किया था। इसी दौरान उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को नव संवत्सर पर हुई धर्म सभा में भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा
          धर्मसभा को संबोधित करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना था कि उत्तम स्वामीजी ने कहा हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चीन चलेंगे, चीन तो चलेंगे ही लेकिन पहले कृष्ण धाम चलेंगे।” कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सभी से आगे आने के लिए कहा। राजस्थान में दे रहे अपने इस भाषण में उन्होंने मेवाड़ के पराक्रम के बारे में भी जिक्र किया। इसे बताते हुए उन्होंने कहा कि मेवाड़ में हुए जौहर इसके पराक्रम को बताते हैं। वहीं उन्होंने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भी बड़ी बात करते हुए कहाकि, “कोई मिटा देंगे तो डर जाएंगे, एक कन्हैया तो धोखे से चला गया, हर घर में कन्हैया होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow