भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Oct 7, 2026 - 21:13
 0  0
भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

बूथ स्तर में संगठन को और मजबूत बनाने दिया जोर

उमरिया । भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय भरौली में आज बुधवार को संपन्न की गई। बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे वरिष्ठ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, अमित सिंह, अमृतलाल जायसवाल, श्रीमती बेला सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी, हरीश विश्वकर्मा, राधेलाल कोल की मुख्य रूप से उपस्थिति रही है। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित बैठक प्रारंभ की गई।

          कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया ने संगठन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश और कार्यक्रमों को पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ संपन्न कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में नगर पालिका और पंचायत के चुनाव हैं इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

          भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने आज के सेवा ज्योति संकल्प यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह आगामी कार्यक्रमों में भी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और हर एक कार्यक्रम को पूर्णतया सफल बनाये। उन्होंने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियो को धन्यवाद व्यापित किया है। बैठक को जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र पांडेय ने भी संबोधित किया।बैठक का संचालन उपाध्यक्ष सुमित गौतम ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री हरीश विश्वकर्मा ने किया।

          बैठक में जिला मंत्री पूजा बैगा, राममिलन यादव मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, विनोद सिंह, राधा तिवारी, शिवकुमार साहू, अशोक नायक, राममोल केवट, हरिहर चतुर्वेदी, सौखिलाल यादव, पुष्पेंद्र सोनी, राजेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, सुजीत सिंह भदौरिया, सुनील खटीक, प्रेमलता कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया नितिन बसानी सहित अन्य अपेक्षित पदाधिकारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow