बाघ के हमले से गई महिला की जान

Jun 6, 2025 - 22:26
 0  51
बाघ के हमले से गई महिला की जान

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में घटी घटना, परिजनों को मिलेगा मुआवज़ा

उमरिया।  विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत गुरवाही के अंतर्गत ग्राम राखी से लगे जंगल में सुबह क़रीब 5:30 बजे उस समय हुआ, जब 40 वर्षीय श्रीमती गल्ली बाई पति श्री काशी यादव निस्तार के लिए जंगल की ओर गई थीं।

          घात लगाए बैठे बाघ ने भीतरी नाले के पास अचानक महिला पर हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पार्क प्रबंधन, पुलिस बल तथा राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। डॉ. की उपस्थिति में शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।

          बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पी.के. वर्मा एवं मानपुर वन परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत राशि के रूप में ₹10,000 प्रदान किए गए हैं। साथ ही ₹8 लाख का मुआवजा राशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।  वन विभाग ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow