वाहन की ठोकर से पुलिस आरक्षक घायल

Jan 11, 2022 - 19:33
 0  97
वाहन की ठोकर से पुलिस आरक्षक घायल

उमरिया। सड़क दुर्घटना में एक पुलिस आरक्षक के घायल होने का समाचार प्रकाश में आया है।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक सुमित बरमन 345 अपने वाहन से सुबह लगभग 11:00 बजे पुलिस लाइन से चलकर उमरिया शहर की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक एमपी 54 जी ए 0 439 ने टक्कर मार दी अचानक हुई इस भिड़ंत में  में आरक्षक सुमित बरमन पिता नारायण बर्मन 31 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया।

          सिंह ढाबे के पास घटित घटना की जानकारी लगते ही महिला थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में घायल आरक्षक कोअपने वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।

          उक्त घटी घटना में आरक्षक का एक पैर टूट गया है जिसका प्राथमिक उपचार के उपरांत  दोपहर लगभग 2:00 बजे जिला अस्पताल से रिफर कर दिया गया है, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow