मुख्यमंत्री आज निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में संबोधित करेंगें

Aug 5, 2022 - 12:09
 0  27
मुख्यमंत्री  आज निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में संबोधित करेंगें

उमरिया ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 अगस्त 2022 दोपहर 12 बजे पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत / जिला पंचायत) को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में  संबोधित करेंगे।

          5 अगस्त 2022 दोपहर 12 बजे पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत/ जिला पंचायत) को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री जी द्वारा किये जाने वाले संबोधन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने को कहा गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंच, उप सरपंच, सरपंच तथा स्थानीय स्तर के शासकीय कर्मचारी तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर सदस्य, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहकर भागीदारी करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow