हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े हर्षॉल्लास के साथ मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा का उत्सव

Jul 5, 2022 - 23:12
 0  39
हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े हर्षॉल्लास के साथ मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा का उत्सव

राजगढ़।  जिला राजगढ़ की पावन भूमि में श्री जगदानंद आश्रम राम लीला कॉलोनी में हर वर्ष  गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।  इस साल यह पर्व 13 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा और इस दिन 4 राजयोग बनने से इसका महत्‍व और भी ज्‍यादा बढ़ गया है। 

          राजगढ़ में स्थित श्री जगदानंद आश्रम में श्री स्वामी जगदानंद जी महाराज परमहंस आप बहुत ही सिद्ध महात्मा थे, आपको हनुमान जी का साक्षात्कार था,  गुरु महाराज की समाधि देवशयनी एकादशी 1912 में जिंदा ली गई,  श्री जगदानंद महराज जी का आशीर्वाद पाने गुरु पूर्णिमा उत्सव  प्रतिवर्ष मनाया जाता है,  इस वर्ष भी दिनांक 13. 7. 2022  को मनाया जाना है,  अतः सभी भक्त, सेवक, शिष्य,  गुरु चरण पादुका पूजन में उपस्थित होकर गुरु पूजन का लाभ उठाये और अपने जीवन के कष्टो से निजात पाये।

          आपको बता दे कि  श्री जगदानंद महराज जी सिद्द महात्मा थे, उन्होने  हनुमान जी महराज के साक्षात् दर्शन किये थे, एक समय की घटना है।  आप एक सरकारी नौकरी पर कार्यरत थे, और किसी कारणवश सरकारी नौकरी पर नहीं गए,  तो हनुमान जी ने पहरा दिया था,  ऐसा राजगढ़ के लोगों का कहना है। ऐसे सिद्ध महात्मा के निवास स्थान में स्वयं की बनी जिन्दा समाधि के दर्शन मात्र से जीवन कृतार्थ हो जाता है।  सभी राजगढ़ सहित दुनिया के सभी भक्तगण एक बार ऐसे महान सिद्ध महात्मा श्री जगदानंद महराज जी की जिन्दा समाधि का दर्शन लाभ ले, और अपने जीवन को कृतार्थ कर, सारी बाधाए, परेशानिया दूर करें।

          वर्तमान में श्री श्री 108 चन्द्रकांत भार्गव जी महराज अब आश्रम संचालन कर रहे है। आप भी सिद्ध महात्मा हैं, जिनके दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

          इस साल यह पर्व 13 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा और इस दिन 4 राजयोग बनने से इसका महत्‍व और भी ज्‍यादा बढ़ गया है।  गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने का दिन होता है. शिष्‍य गुरु की पूजा करते हैं, उन्‍हें भेंट देते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।   इस दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्‍यास की पूजा की जाती है।  आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महर्षि व्‍यास का जन्‍म हुआ था और उनकी जन्‍मतिथि के दिन ही गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।  गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने इष्‍ट देव को गुरु मानकर उनकी पूजा भी करते हैं।  इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022, बुधवार को पड़ रही है. 

गुरु पूर्णिमा पर बन रहे 4 शुभ योग
          गुरु पूर्णिमा, 13 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास रहने वाली है।  इसके चलते गुरु पूर्णिमा के दिन एकसाथ 4 राजयोग बनने का बेहद शुभ संयोग बन रहा है।  गुरू पूर्णिमा के दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि की स्थिति 4 राजयोग बना रही है। इस दिन रुचक, भद्र, हंस और शश नाम के 4 राजयोग बन रहे हैं। इसके अलावा मिथुन राशि में सूर्य-बुध की युति बुधादित्‍य योग भी बना रही है।  कई साल बाद ऐसा मौका पड़ रहा है जब गुरु पूर्णिमा बुधादित्‍य योग में मनाई जाएगी. ऐसे संयोग को ज्‍योतिष में बहुत शुभ माना गया है।

परेशानियां-बाधाएं दूर करने के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें उपाय 
          गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहे बेहद शुभ योग के चलते इस दिन किए गए पूजा-उपाय कई गुना ज्‍यादा फल देंगे।  लिहाजा अपने गुरु की कृपा पाने के लिए और कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन पूजा जरूर करें।  ऐसे लोग जिनका जीवन ढेरों परेशानियों से घिर गया है, बनते काम बिगड़ रहे हैं, कामों में बाधाएं आ रही हैं, शादी में रुकावट आ रही है, वे लोग गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु ग्रह की पूजा करें इससे उन्‍हें जल्‍दी ही शुभ फल मिलने लगेंगे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow