घरेलू विवाद में नवविवाहिता की मौत, संदेही हिरासत में

उमरिया। घरेलू विवाद में पति ने अपनी ही नवविवाहिता की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही कर शव को कब्जे में ली है। बताय्या जाता है कि थाना नोरोजाबाद के ग्राम पटपरा में सोमवार की देर रात किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ा कि पति आक्रामक हो गया और पत्नी की लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी, जिससे पत्नी की घर मे जान चली गई। इस मामले में यह भी बताया जाता है कि दम्पत्ति के साथ मौसी भी रहती थी, पर घटना के दौरान चिकितसकीय कार्य से बाहर गई थी, बाद में जब वो आई तो घटना कारित हो चुकी थी।
घटना के बाद पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायमी कर संदेहियों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है आरोपी पति छोटू सिंह गोंड वर्ष 2018 यानी 5 वर्ष पूर्व मृतिका नव विवाहिता पूजा बैगा से अंतरजातीय विवाह किया था, कुछ वर्षों तक दोनो में सब कुछ ठीक रहा, बाद में विवाद की स्थिति बनती गई,बताया जाता है कि अंततः पति ने हत्या जैसे जघन्य अपराध को कारित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतिका की दो वर्षीय बेटी का रोरोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?






