मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “चेतना” अंतर्गत पुलिस ने ऑटो चालको  को किया जागरुक 

Oct 3, 2022 - 12:46
 0  8
मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “चेतना” अंतर्गत पुलिस ने ऑटो चालको  को किया जागरुक 

उमरिया।  चेतना अभियान के तहत दिनांक 02/10/22 को पुलिस अधीक्षक उमरिया  प्रमोद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला थाना उमरिया द्वारा मानव दुर्व्यापार के अपराधो की रोकथाम हेतु ऑटो चालको को आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही मानव तस्करी की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई ।

          चेतना अभियान का मूलभूत उद्देश्य यही है कि हम सभी को मानव दुर्व्यापार को रोकने हेतु जागरूक नागरिक होना अति आवश्यक है । इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक सजग नागरिक के रूप में ऑटो चालक एवं बस ऑपरेटरों की भी है, अगर उनके साथ यात्रा कर रहे यात्री पर उन्हें जरा भी संदेह हो कि वह किसी ऐसे को अपने साथ में लिए हैं जो उसके साथ नहीं जाना चाहता है या जो डरा हुआ है ऐसे में हो सकता है कि वह मानव दुर्व्यापार का आहत/पीडित हो तब एक सजग नागरिक के रूप में आप उसकी मदद विभिन्न हेल्पलाइन नंबर पुलिस डायल 100  चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 1090 पर उसकी सूचना देकर कर सकते है उसको एक नया जीवन दे सकते हैं साथ ही बाल तस्करी की रोकथाम के लिए क्या आवश्यक कदम उठाए उठा सकते है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow