कलेक्टर बंगले के सामने सड़क दुर्घटना में चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Jun 25, 2024 - 23:43
 0  73
कलेक्टर बंगले के सामने सड़क दुर्घटना में चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

उमरिया।  जिला मुख्यालय में कलेक्टर बंगले के सामने मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवार तेज रफ्तार से आमने सामने टकरा गए।  इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उमरिया में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।  दोनों बाईक का टकराव इतना भीषण  की दोनो बाइक सवार टकराने के बाद सड़क के बीचों बीच डिवाडर से जा टकराए है।

          इस दुर्घटना में ग्राम चंदवार निवासी पवन काछी सिंगल बाइक में सवार घायल हुआ है, वहीं सामने से आ रही बाइक में तीन युवक सवार थे जो जिला उपभोक्ता फोरम में पदस्थ बाबू ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी रहे, सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल उमरिया में कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow