गांजे की बड़ी खेप जप्त, बाइक सहित दो आरोपी हिरासत में

उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल चौकी पुलिस को गांजे की बड़ी खेप जपत करने में कामयाबी मिली है। इस रेड कार्यवाही में सूत्रों की माने तो करींब 10 किलो से अधिक गांजा अवैध परिवहन के दौरान पकड़ा गया है। इस मामले में सूत्रों की माने तो पुलिस ग्राम मझगवां निवासी एक युवक को एवम शहडोल जिले के जयसिंहनगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिली है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम मझगवां एवम खेरवाखुर्द के बीच डेगरहा पुल के पास रेड कार्यवाही की गई है। जिसमे पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है।नशे के विरुद्ध छेड़े गए पुलिसिया अभियान में ये कार्यवाही बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।
पुलिस इस मामले में आज शनिवार को गिरफ्तार दोनो आरोपियों को सम्मानीय न्यायालय में पेश करेगी, पुलिस इस मामले में दोनो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है। सूत्रों की माने तो गांजे की अवैध तस्करी मामले में पुलिस ग्राम मझगवां निवासी सिद्धार्थ मिश्र को एवम जयसिंहनगर निवासी सुमित शुक्ल को गिरफ्तार की है।
What's Your Reaction?






