कार्यकर्ताओं के कार्य का केंद्र होता है कार्यालय : बी डी शर्मा

Nov 8, 2023 - 10:57
 0  95
कार्यकर्ताओं के कार्य का केंद्र होता है कार्यालय : बी डी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया जिला भाजपा कार्यालय उमरिया का लोकार्पण

उमरिया। जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआl कार्यालय कार्यकर्ताओं के निर्माण और कार्यक्रम का केंद्र होता हैl भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवनिर्मित परिसर का अवलोकन एवम पूजन कर कार्यालय का फीता काटा गया।  उमरिया जिले के लिए 10,000 स्क्वायर फीट में बने भव्य और दिव्य कार्यालय जिसमें कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए सुंदर-बृहत हाल कॉन्फ्रेंस रूम अतिथि कक्ष मोर्चा कक्षा जिला पदाधिकारी कक्ष कार्यालय कक्ष लॉबी जिला अध्यक्ष कार्यालय आदि विशेष परिसरों का लोकार्पण किया गया।  जिला उमरिया के इतिहास में इतना भव्य दिव्य कार्यालय कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व कहीं नहीं देखा था किंतु कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर सुंदर सुसज्जित कार्यालय कार्यकर्ताओं को यश्वी प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा l

          भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को जिला कार्यालय का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया l भाजपा कार्यालय परिसर और व्यवस्थाओं को देखकर जिले के पूरे कार्यकर्ता हर्षित और प्रफुल्लित हो रहे थेl  भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष बैठकी के दिन रामनवमी में कार्यालय का भूमि पूजन किए थे और इस रामनवमी को जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर बनकर तैयार हुआl निश्चित ही उमरिया जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह एवं कार्यालय के निर्माण करने में उमरिया जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पांडे एवं उनकी टीम के परिश्रम की पराकाष्ठा झलकती हैl कार्यकर्ता, कार्यकर्ता भाव से संगठन की कार्य पद्धति में संगठन से सभी को जोड़ते हुए सबका साथ सबका विकास भावना के साथ काम करेगा और कार्यकर्ताओं के दम पर उमरिया जिले की दोनों विधानसभाओं के चुनाव में विजय श्री के साथ भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी l

          यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि दिलीप तुम इतना भाव कार्यालय बनाकर भारतीय जनता पार्टी में अमर हो गए निश्चित ही संगठन का स्नेह मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए संबल होता है जो उन्हें भविष्य में आत्मविश्वास प्रदान करता है l आज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश प्यासी आशुतोष अग्रवाल राकेश शर्मा मनीष सिंह अनुजा पटेल ज्ञानवती सिंह शकुन्तला प्रधान कुशल सिंह दीपक छतवानी अर्जुन सिंह अरुण चतुर्वेदी सुरेंद्र गौतम राकेश द्विवेदी इंद्रपाल सिंह सुमित गौतम ज्ञानेंद्र सिंह चंद्रप्रकाश द्विवेदी रमेश बेल्हा छोटे सिंह उदयभान द्विवेदी पुरुसोत्म कोल अनिल द्विवेदी प्रदीप शुक्ला रमाकांत तिवारी केशव यादव अमित सिंह कुसुम सिंह राजेंद्र विश्वकर्मा कमलेश गुप्ता पंकज तिवारी संतोष सिंह नीरज चंदानी राजेश सिंह योगेश द्विवेदी सुंदर यादव और रविकांत गौतम सुशील मिश्रा लव कुश बर्मन नितिन बासनी श्रीधर राव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow