कांग्रेस के आपातकाल के खिलाफ भाजपा का कार्यक्रम 25 जून को

Jun 24, 2025 - 21:52
 0  39
कांग्रेस के आपातकाल के खिलाफ भाजपा का कार्यक्रम 25 जून को

उमरिया। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला - उमरिया के द्वारा दिनांक 25 जून को दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कुशा भाऊ ठाकरे सदन भरौली में कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा एवं जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद ज्ञान सिंह, मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह एवं बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह एवं मुख्य वक्ता के तौर पर मूलचंद अग्रवाल मौजूद रहेंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल करेंगे।

          कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि आपातकाल भारत के मजबूत लोकतंत्र में एक अविस्मरणीय काला अध्याय है।  25 जून 1975 को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था, जो लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर गंभीर अंकुश था। इसी के विरोध में भाजपा जिला स्तर पर कार्यक्रम करने जा रही है।

          इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष, मोर्चाओं के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारियो की उपस्थिति रहेगीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow