मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल होने पर प्रोफेशनल मीट संपन्न

Jun 12, 2025 - 22:19
 0  26
मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल होने पर प्रोफेशनल मीट संपन्न

प्लेन क्रैश होने की जानकारी से कार्यक्रम के बीच 2 मिनट का मौन रख कार्यक्रम को किया स्थगित

उमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के द्वारा आज गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया था जिसमें कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अध्यक्षता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के विशिष्ट अतिथि में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

          कार्यक्रम में सर्वप्रथम एलईडी के माध्यम से मोदी सरकार की 11 साल बेमिसाल के लिए बनाए गए फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन प्रारंभ हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने मोदी सरकार के बीते 11 वर्षों में पूरे भारतवर्ष में और प्रतीक वर्गों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में आज का भारत समृद्ध और शक्तिशाली है।

          भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 2014 में बीते 30 साल बाद जनता ने लोकसभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। इसके पूरे 5 साल मोदी सरकार ने हर वर्ग के लोगों और देश के लिए अनगिनत कार्य किया और इसी वजह से जब 2019 के लोकसभा चुनाव हुई है तब भी भारत की आम जनता ने मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत देकर फिर प्रधानमंत्री बना दिया। इसके बाद 2024 के चुनाव में भी जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही चुनाव निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे देश की जनता के हर वर्गों और उनके कल्याण के लिए जो काम किए हैं उसी का नतीजा है कि जनता मोदी सरकार के साथ खड़ी है।

          तभी प्रोफेशनल मीट के कार्यक्रम के बीच में गुजरात राज्य के अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित प्लेन में सवार 242 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। यह दुखद जानकारी के बाद कार्यक्रम के आयोजक और अतिथियों ने प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम को बीच में ही रोककर स्थागि कर दिया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी है कि भारत जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम तीन दिनों तक स्थगित रहेंगे, इस कार्यक्रम के संयोजन और संचालन भाजपा नेता सुमित गौतम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह अहिरवार वरिष्ठ नेता सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष पाली राधा तिवारी, मंडल अध्यक्ष उमरिया नीतू सिंह, सुश्री ज्ञानवती सिंह, मनीष सिंह, नगर पंचायत चंदिया के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, सहित जिले के प्रबुद्ध जन, स्वयं सेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक सहित भाजपा के मंडलों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow