खूबसूरती के जाल में फंसा रिटायर्ड इंजीनियर, महिला ने रेप केस और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 15 लाख

May 5, 2022 - 05:32
 0  130
खूबसूरती के जाल में फंसा रिटायर्ड इंजीनियर, महिला ने रेप केस और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 15 लाख

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खूबसूरत महिला के चक्कर में एक शख्स को लाखों रुपए गंवाने पड़े। खबसूरती की माया जाल में फंसाकर रिटायर्ड इंजीनियर को एक महिला ने वीडियो बना लिया है। फिर रेप केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपए वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

          मामला गोविंदपुरा इलाके का है, जहां एक सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर को एक महिला ने प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो बना लिया। बाद में महिला ने वीडियो वायरल करने और रेप केस फंसाने की धमकी देकर उससे 15 लाख ऐंठ लिए। इस काम में महिला का पति ने भी साथ दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला और गैंग के अन्य सदस्य और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगे। इससे परेशान होकर रिटायर्ड इंजीनियर ने थाने में शिकायत कर दी।

          गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर महिला और उसके पति समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया है। हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीम उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Source: online 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow