जनपद पंचायत का कारनामा: जिंदा महिला कागजों में मृत घोषित, नहीं मिल रहा योजना का लाभ, जिंदा होने का सबूत लेकर भटक रही महिला

Jun 1, 2023 - 10:15
 0  141
जनपद पंचायत का कारनामा: जिंदा महिला कागजों में मृत घोषित, नहीं मिल रहा योजना का लाभ, जिंदा होने का सबूत लेकर भटक रही महिला

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा जनपद पंयायत का गजब कारनामा सामाने आया है, जहां जिंदा महिला को जनपद पंयायत ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है। जिससे महिला को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला आए दिन अपने जिंदा होने के सबूत लेकर भटक रही है।
           जिले के छपारा जनपद अंतर्गत आने वाले गोरखपुर ग्राम की एक महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। जिससे वह योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है। जीवित पर कागजों में मृत महिला सुरेशवती भलावी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे समग्र आईडी में मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं महिला के पति ने भी सचिव उदय बेलवंशी पर जानबूझकर महिला को कागजों में मृत घोषित करने का आरोप लगाया है।
          पीड़ित महिला ने इस संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला है। मामले में जब छपारा की प्रभारी सीईओ सुमन खातानकर भी इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे है, लेकिन इतना जरूर कहा कि सचिव के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में महिला के पति ने बताया कि लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिला पा रहा है। सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 में दो बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई अबतक नहीं हुई है। जिससे कई समस्या आ रही हैं।

Source: online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow