जाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्यू कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जाएंगे जेल

May 22, 2023 - 09:44
 0  75
जाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्यू कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जाएंगे जेल

शहडोल प्रवास में आये प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा जल्द जेल जायेगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

चुनाव आते ही बयान बाजी में तेजी आती हुई नजर आ रही है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो पहले ही शुरू हो गया था लेकिन अब वह अपने चरम पर दिखाई देता है।

          जहां मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। वही आपको बता दें कि इस बार बयान बाजी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने की है।

          जहां कमलनाथ प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं तो वहीं अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर उन पर बड़ा हमला बोल दिया है। जहा वीडी शर्मा ने शहडोल प्रवास के दौरान उमरिया जिले के पाली नगर पहुच कर विश्व विख्यात माता बिरासिनी के मंदिर पहुच माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

          वही प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में श्री शर्मा ने सिख दंगों को लेकर कहा कि 1984 के सिख दंगों में सलिप्त काग्रेश के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार सीबीआई की इंक्वायरी में दंगों को भड़काने के आरोप में जेल के अंदर हैं और जगदीश टाइटलर की भी चार्जशीट सीबीआई ने कल फाइल कर दी है।

          वही जल्द ही टाइटलर जेल के सलाखों के पीछे होंगे।और मध्यप्रदेस के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ भी इसमें सस्पेक्टेड है उनकी भी जाने की तैयारी हो चुकी है। जल्द ही वह भी जेल जायेगे।

          वही प्रदेश अध्य्क्ष के पाली नगर आगमन के दौरान पाली नगर के भाजपाइयों ने श्री शर्मा का भव्य स्वागत किया सभी कार्यकर्ताओं से औपचारिक भेट कर प्रदेश अध्यक्ष शहडोल के लिए रवाना हुए।

Source: online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow