राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एन इ पी) की तीसरी वर्षगांठ का जश्न देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

Jul 29, 2023 - 11:14
 0  36
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एन इ पी) की तीसरी वर्षगांठ का जश्न देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

उमरिया।  इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल नौरोजाबाद में दिनांक 28 जुलाई को प्रेस वार्ता की गई। केंद्रीय विदयालय नौरोजाबाद के प्राचार्य प्रवीण नायडू ने एम इ पी के विजन के बारे में बताया। विद्यालय में क्रियान्वित हो रहे विजन से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति सम्पूर्ण तौर पर बच्चों के बहुमुखी विकास में सहायक है। उन्होंने बताया कि बाल वाटिका के लिए दाखिला हो चुका है, जल्द ही कक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। उन्होने बताया कि विद्या प्रवेश हमारी प्राथमिकता है और औपचारिक स्कूली शिक्षा में परिवर्तन को आसान बनाने के लिए विदया प्रवेश लागू किया गया है, जो नए छात्रों के लिए उनके विकास में सहायक और पोषक के तौर पर काम करेगा। विद्यालय में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता तथा निपुण भारत कार्यक्रम शुरू किए हैं जो कि व्यापक कार्यक्रम है। जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चों में कक्षा तीन के अंत तक पढ़ने, लिखने और संख्यात्मकता के मूलभूत कौशल विकसित हो जाएं।

          जबकि निपूण भारत 2030 तक पढ़ने, लिखने और अंकगणित में सार्वभौमिक दक्षता हासिल करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय मिशन है।

         प्रेस वार्ता में विद्यालय प्राचार्य प्रवीण नायडू, जवाहर नवोदय विद्यालय दुबार के प्राचार्य वीरेंद्र राय,केंद्रीय विद्यालय उमरिया के प्रभारी प्राचार्य प्रफुल्ल शर्मा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow