सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की आयुक्त शहडोल संभाग ने की समीक्षा

Sep 17, 2025 - 00:09
 0  2
सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की आयुक्त शहडोल संभाग ने की समीक्षा

सेवा पखवाड़ा में जनप्रतिनिधियो एवं आमजनता को जोड़ने के दिए निर्देश

उमरिया।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के तीनो जिलो में आयोजित की जाने वाली गतिविधियो की कार्य योजना तथा उस पर अमल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह सरकार का महत्वपूर्ण अभियान हैं। अभियान के दौरान विभिन्न विभागो द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियो के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा विभागवार निर्देश जारी किये गए है, उन निर्देशो के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारी गतिविधियो का संचालन करें तथा जनप्रतिनिधियो एवं आम जनता को अभियान से जोड़े। इस दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर उमरिया श्री धरणेंद्र जैन, सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर श्री तन्मय वशिष्ठ, शहडोल सुश्री सौम्या आनंद तथा उमरिया श्री अभय सिंह सहित शहडोल संभाग के संबंधित जिलो के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

          कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, वन, गृह तथा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिला स्तर, नगरीय निकायो एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विविध गतिविधियाँ आयोजित किये जाए। साथ ही, प्रत्येक कार्यक्रम की कार्यवाही प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से शासन स्तर पर प्रेषित किए जाएँ।

          कमिश्नर ने शहडोल संभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा पखवाडा के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ, प्रतिवेदन नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें।

          कमिश्नर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयेाजित किये जाने वाले स्वास्थ्य शिविरो में विशेषज्ञ चिकित्सको की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं इसके लिए वे मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अशासकीय चिकित्सको की भी मदद ले सकते है। 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण को देखने एवं सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य शिविरो में गर्भवती एवं धात्री माताओ के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही कैंसर, सिकलसेल, मनोरोग, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित बीमारियो की भी स्क्रीनिंग की जाए।

          इसी तरह आयुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयेाजित किये जाने वाले षिविरो तथा स्वास्थ्य षिविरो में दगना कुप्रथा के विरूद्व जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किये जाए जिसमें आम जनमानस को भी सहभागी बनाया जाए। इसी तरह स्वदेषी अभियान के तहत स्थानीय उत्पादो पर आधारित प्रदर्षनी लगाई जाए जिसमें महिला स्व सहायता समूहो, वन धन केंद्रो तथा स्थानीय कारीगरो द्वारा तैयार उत्पाद प्रदर्षती किये जाए। स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय निकायो में गंदगी वाले स्थानो को चिन्हित किये जाएं तथा वहां सफाई के कार्यक्रम आयोजित किये जाए। स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलो, सार्वजनिक स्थलो तथा पर्यटन स्थलो पर भी आयोजित किये जाए। साथ ही पॉलीथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए विषेष प्रयास किये जाए। सभी विभाग कैलेंडर बनाकर गतिविधियो का संचालन सुनिष्चित करें। कमिश्नर ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रो के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभागो से समन्वय कर कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिष्चित किया जाए।

          इसी तरह वन विभाग, नगरीय निकायो, ग्राम पंचायतों ऑगनवाड़ी केंद्रो, स्कूल परिसरो छात्रावासो तथा तालाब के किनारे एवं अन्य चिन्हित स्थानो में एक पेड़ मॉ के नाम, एक बगिया मॉ के नाम तथा नमो पार्क में पौधरोपण की गतिविधिया संचालित किये जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow