MP में लोकायुक्त की कार्रवाई: चौराहे पर PWD का इंजीनियर 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया

Nov 13, 2022 - 11:50
 0  65
MP में लोकायुक्त की कार्रवाई: चौराहे पर PWD का इंजीनियर 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया

भोपाल। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का खेल जारी है। आये दिन अधिकारी-कर्मचारी ट्रैप हो रहे हैं। फिर भी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से आया है। यहां लोकायुक्त ने PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को चौहारे पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।              दरअसल, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री कमल कौशिक को लोकायुक्त ने नेहरू नगर चौराहे पर रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी इंजीनियर ने पेंडिंग बिल और सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को रिलीज करने के लिए ठेकेदार से 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। लेकिन फरियादी महेंद्र पाण्डेय ने भोपाल लोकायुक्त से इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिठाकर आज रंगे हाथों दबोच लिया।
       फरियादी महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि उसका 67 लाख का बिल अटका हुआ है। कार्यपालन यंत्री कमल कौशिक बिल रिलीज करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत लोकायुक्त से की और आज टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल कमला नगर थाने में कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow