पिता को बचाने गई बेटी पर चाकू से हमला, मां को भी किया लहूलुहान 

Jan 13, 2022 - 18:29
Jan 13, 2022 - 18:34
 0  109
पिता को बचाने गई बेटी पर चाकू से हमला, मां को भी किया लहूलुहान 

उमरिया।  पिता को बचाने गई युवती सरस्वती पिता मूलचंद बैगा उम्र 22 वर्ष एवम उसकी माँ उमाबाई पति मूलचंद बैगा उम्र 45 वर्ष दोनो निवासी वार्ड नं 10 खाले पड़ाव को स्थानीय आरोपी कल्लू पिता बबली बैगा एवम छोटे पटेल ने धारदार हथियार चाकू से हमला किया है ।

          इस घटना में युवती को पेट मे गम्भीर चोट है, वही माँ उमाबाई को सीने एवम पीठ में गहरा जख्म है।  मंगलवार की देर शाम करीब 6.30 बजे हुवे इस हमले के बाद पुलिस ने फौरी तरीके से दोनो को पाली अस्पताल लाया जहाँ जख्म गहरा होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर दोनो माँ-बेटी को शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ चिकित्सको ने ऑपरेशन कर भर्ती किया है और इलाज किया जा रहा है।

          इस मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास 307,34 ताहि एवम एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया है, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जपत करने करने प्रयास किया जा रहा है।

          बताया जाता है कि फरियादिया के पड़ोस में दोनो आरोपी शराब पी रहे थे, उसी दौरान पीड़ित युवती सरस्वती का पिता मूलचंद बैगा भी उनके बीच पहुंचा और किसी बात पर आरोपियों से विवाद होने लगा, बताया जाता है कि विवाद सुन फरियादी युवती मौके पर पहुंची और आरोपियों का विरोध करने लगी, तभी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।  घटना को देख विचलित हुई माँ उमाबाई ने बेटी पर हमले का विरोध किया और बीच बचाव करने लगी, तभी आरोपियों ने मां पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, तब जाकर दोनो मां-बेटी के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow