जंगली सुवर के हमले से महिला गम्भीर

May 17, 2022 - 22:26
 0  28
जंगली सुवर के हमले से महिला गम्भीर

उमरिया।  जंगली सुवर के हमले में गम्भीर रूप से घायल अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पड़वार निवासी बिन्नी पति सरमन कोल उम्र 36 वर्ष को प्राथमिक उपचार कर बरही अस्पताल से कटनी के लिए रेफर कर दिया गया है। 

          दरअसल रविवार की सुबह घायल महिला तेंदू पत्ता तोड़ने पड़वार से सटे वन क्षेत्र गई थी, बताया जाता है कि इसी बीच महिला को अकेला देख जंगली सुवर ने हमला कर दिया, इस हादसे में महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है, बाद में किसी तरह रक्तरंजित अवस्था मे घर पहुंची है, जिसके बाद परिजनों की मदद से बरही अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार कर हालत ज्यादा गम्भीर होने की वजह से कटनी रेफेर किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow