चीतल का मांस पकाते दो शिकारी गिरफ्तार

Oct 10, 2022 - 10:19
 0  67
चीतल का मांस पकाते दो शिकारी गिरफ्तार

उमरिया।  बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के पतौर रेंज में चीतल का मांस पकाते दो शिकारी गिरफ्तार किए गए है।  इस मामले में एसडीओ सुधीर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने दबिश दी थी, जिसपर दादूराम पिता जगन बर्मन उम्र ४० वर्ष एवं गोविंद पिता चक्रधारी बर्मन उम्र ४५ वर्ष को गिरफ्त में लिया गया है, इनके पास से चीतल का मांस, चमड़ा और कुल्हाड़ी जपत की गई है।

          सूत्रों की माने तो दोनो आरोपी शिकारियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।  इस मामले के बाद पार्क प्रबन्धन अलर्ट पर है,बताया जाता है कि गिरफ्तार शिकारियों के निशानदेही पर और भी कुछ शिकारी गिरफ्त में आ सकते है। कार्यवाही में मुख्य रूप से परिक्षेत्राधिकारी पतौर अर्पित मेराल, परिक्षेत्राधिकारी मानपुर मुकेश अहिरवार एवं वन रक्षक नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह सिकरवार, डॉग स्क्वायड राज कुमार मिश्रा, परिक्षेत्र सहायक संग्राम सिंह एवं पनपथा और पतौर स्टाफ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow