जोहिला घाट पर मिला अज्ञात इंसानी शव

Oct 5, 2022 - 08:28
 0  46
जोहिला घाट पर मिला अज्ञात इंसानी शव

उमरिया।  पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की दोपहर 3 बजे ग्राम बरबसपुर में जोहिला नदी के किनारे पखरी टोला जोहिला  घाट में करींब 35 वर्षीय अज्ञात इंसानी शव मिला है,घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची है,और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है।

          इस मामले में बताया जाता है कि जोहिला घाट पर जिस सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव देखा गया है,कयास लगाया जा रहा है कि शव कही से बह कर जोहिला घाट आया होगा,शव की हालत देख संभावना जताई जा रही है कि 4 से 5 दिनों पूर्व अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई होगी।  पुलिस फिलहाल इस मामले में शव को कब्जे में ली है, साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों  से भी इस शव को टैली किया जा रहा है।  युवक की मौत किन हालातों में हुई और कब हुई, इस सब मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

          विदित हो कि सोमवार को भी दो अलग अलग स्थलों से दो वृद्ध महिलाओं का शव बरामद हुआ था,पुलिस उन दोनों मामलों पर भी तफ्तीश में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow