सड़क हादसे में युवक को आई गम्भीर चोटें

Sep 25, 2022 - 10:53
 0  46
सड़क हादसे में  युवक को आई गम्भीर चोटें

उमरिया।  शनिवार की सुबह शहपुरा मार्ग स्थित कूर बाबा के पास सिंगरौली से मंडला जा रही हुंडई क्रेटा अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है।  इस घटना में छमपुरिया धुर्वे पिता रामदीन धुर्वे उम्र 45 गम्भीर रूप से जख्मी हुए है।  सूत्रों की माने तो इन्हें हेड इंजुरी सहित क़ई जगह चोटें बताई जा रही है।  इनके अलावा वाहन में सवार जनक पिता सदर लाल मसराम उम्र 46 वर्ष के भी पैर सहित शरीर के क़ई अंग जख्मी है।

          बताया जाता है कि ये सभी घायल मंडला स्थित भाई के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी शहपुरा मार्ग स्थित कूर बाबा के पास शनिवार की सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हो गए है, इस मामले में जानकारी के बाद जल्द ही 108 मौके पर पहुंची है और अविलंब जिला अस्पताल शिफ्ट की है, जिससे जल्द ही दोनो घायलों का इलाज शुरू हो सका है।  हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी छमपुरिया धुर्वे की हालत ज्यादा गम्भीर है। बताया जाता है कि उन्हें जल्द ही जबलपुर रेफर किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow