स्वास्थ्य विभाग में उथल पुथल, ख़बर का असर...

Sep 24, 2022 - 23:26
 0  37
स्वास्थ्य विभाग में उथल पुथल,  ख़बर का असर...

छिंदवाड़ा।  भ्रष्टाचार से पीड़ित 3 साल से हैरान परेशान आशा को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक्शनमोड़ में दिखाई दे रहा है। गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते मीडिया की सुर्खियों में रहे प्रभारी सीएमएचओ डॉ.जी.सी. चौरसिया (रेडियोलॉजिस्ट) को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Chhindwara-CMHO) के पद से हटाकर उन्हें अब जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर पदस्थ किया गया है। 


          अपर संचालक सपना एम.लोवंशी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश-भोपाल द्वारा जारी आदेश दिनांक 23/09/2022 के मुताबिक अगले प्रभारी सीएमएचओ की जिम्मेदारी डॉ एन. के. शास्त्री (नेत्र रोग विशेषज्ञ) को सौपी गई है। 
          बताते चलें कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ शास्त्री के पास ब्लाक मेडिकल ऑफिसर- सौंसर (Sousar-BMO) का प्रभार भी रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow