स्थाई कर्मी कल्याण संगठन ने अपनी जायज मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

Sep 13, 2022 - 10:51
 0  37
स्थाई कर्मी कल्याण संगठन ने अपनी जायज मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

उमरिया ।  जिले में दिनांक 12 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ भोपाल के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों में सबसे छोटे कर्मचारियों की मूलभूत सुविधा हेतु ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।  इसी क्रम में उमरिया जिले मैं भी मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला उमरिया के द्वारा समस्त विभागों के स्थाई कर्मी एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सुरक्षा श्रमिक लगभग 200 लोग उपस्थित होकर मौन रैली कर न मांग की गई, जो इस प्रकार हैं-

1- वर्षों से कार्यरत स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वाहन चालक आदि को विभागों के रिक्त पदों पर नियमित एवं शासकीय कर्मचारियों के समान वेतन भत्ता दिया जाए।
2- सभी छठा वेतन प्राप्त कर्मचारी स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान दिया जाए। 
3- प्रदेश के सभी स्थाई कर्मी, सुरक्षा श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आदि कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति चिकित्सा सुविधा चिकित्सा अवकाश दाह संस्कार के लिए अनुग्रह राशि पेंशन सुविधाआदि मूलभूत सुविधाएं सभी वर्ग के कर्मचारियों को बिना भेदभाव के दिया जाए।
4- प्रदेश के वन विभाग समस्त टाइगर रिजर्व में कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों की सीनियर्टी  वन मंडल स्तर मे तैयार कर वर्ष 2016 के आदेश अनुसार विनियमितीकरण का लाभ एवं राष्ट्रीय नेशनल पेंशन सिस्टम से जोड़ा जाए।
5- प्रदेश में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को वेतन अधिनियम बनाकर ग्रेजुटी एवं नेशनल पेंशन सिस्टम का लाभ दिया जाए ताकि सेवानिवृत्ति के बाद भूखों ना मरना पड़े। आदि मांगों का मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम श्रीमान संजीव श्रीवास्तव जिलाधीश महोदय के चेंबर में प्रांतीय सचिव विनोद कुमार भट्ट, संभाग अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अंजली मिश्रा रवि द्विवेदी एवं संपत सिंह स्थाई कर्मी पीडब्ल्यूडी के द्वारा सौंपा गया जिस में श्रीमान कलेक्टर महोदय के द्वारा कहा गया कि तत्काल आप लोगों की यह मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय तक भिजवा दिया जाएगा और आपकी समस्याओं का समाधान कराने की मैं कोशिश करूंगा।

इनका कहना है-
          अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ भोपाल के द्वारा सड़कों पर उतर कर मध्यप्रदेश शासन का लाखों लोग विरोध करने के लिए मजबूर होंगे।   -विनोद कुमार भट्ट, प्रांतीय सचिव - मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ भोपाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow