ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मृत्यु

Sep 11, 2022 - 18:55
 0  22
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मृत्यु

उमरिया।  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के करींब 5 किमी आगे बड़े गांव स्थित ओवरब्रिज के नीचे जितेंद्र उर्फ सीता शरण पिता रामशरण दाहिया उम्र करींब 28 वर्ष ट्रैन की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई है।  बताया जाता है कि देर रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे में युवक का सर धड़ से अलग हो गया है।  घटना किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल साफ नही है, हालांकि जिन हालातों में ट्रेक पर युवक का शव देखा जा रहा है, प्रथम दृष्ट्या आतमघाती कदम लग रहा है।

          घटना के बाद नोरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।  इस मामले में बताया जाता है कि मृत युवक नशे का आदि रहा है, माना जा रहा है कि नशे की हालत में युवक आतमघाती कदम उठाया है।  हादसे की जानकारी के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है,वही इस घटना से पूरा गांव शोकाकुल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow