छीन लिया मासूमो का निवाला , प्रदेश मे हुए पोषण आहार घोटाले के विरोध मे कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sep 9, 2022 - 12:39
 0  49
छीन लिया मासूमो का निवाला , प्रदेश मे हुए पोषण आहार घोटाले के विरोध मे कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उमरिया।  पोषण आहार मे हुई गड़बड़ी के विरोध मे कांग्रेस ने कल गांधी चौक मे धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने सरकार पर मासूमो का निवाला छीनने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने कहा कि अभी तो प्रदेश के महज 8 जिलों मे 110 करोड़ रूपये का घोटाला पकड़ा गया है। यदि सभी जिलों की निष्पक्ष जांच की जाय, तो मामला कई अरबों तक पहुंच सकता है। चूंकि यह मंत्रालय मुख्यमंत्री जी के अधीन है, इसलिये इस पर कोई भी चर्चा नहीं कर रहा है। श्री सिंह नेकहा कि सरकार के जिम्मेदारों और भ्रष्ट अधिकारियों ने बच्चों का फर्जी पंजीयन कर अनाज डकारने के सांथ कागजों मे सामग्री की ढुलाई दिखा कर करोड़ों का वारा-न्यारा किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कुपोषण से जूझ रहे बच्चों का निवाला छीनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करती है।
भ्रष्टाचार का टापू बना प्रदेश
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओपी द्विवेदी, बाला सिंह टेकाम, विक्रम सिंह, राहुल द्विवेदी, नारायण सिंह, अमृतलाल यादव आदि वक्ताओं ने सरकार पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के राज मे मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार और अराजकता का टापू बन गया है।
निकाली भारत जोड़ो यात्रा
          इससे पूर्व कांग्रेस द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन मे भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जो सिंगलटोला फाटक से रवाना हो कर गांधी चौक मे संपन्न हुई। पूर्व विधायक अजय सिंह ने बताया कि जिले मे भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह, मुकेश मिश्रा, सुदामा मिश्रा, सेवादल यूथ विंग के अध्यक्ष संदीप यादव, नीरज सिंह, एड. सुनील तिवारी, देवबाहदुर सिंह, वासुदेव सिह उटिया, पीएन राव, मयंक सिंह, उदय प्रताप सिंह, रघुनाथ सोनी, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निरंजन प्रताप सिंह, पिछडा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, पार्षद ओमप्रकाश सोनी, नासिर अंसारी, अवधेश राय, सतवंत सिंह, ताजेन्द्र सिंह, राजीव सिंह बघेल, शिशुपाल यादव, अमित गुप्ता, इंजी.विजय कोल, आदित्य तिवारी, प्रहलाद यादव, खुर्रम शहजादा, मोहन साहू, राघवेन्द्र सिंह, केपी सिंह, अशोक गुप्ता, लल्ला रैदास, नानकराम रातपूत, सोमचंद वर्मा, अयाज खान, शास्वत सिंघई, अफजल खान, राहुल सिंह, संतोष सिंह ददरौडी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ताराचंद राजपूत, राजेन्द्र सिंह, किशोर सिंह, उमेश कोल, धन्नू सिंह राठौर, एशोराम सिंह, लेखराम सिंह, शंकर सिंह, राजेन्द्र महोबिया, वंशस्वरूप शर्मा, रामरतन प्रजापति, जगजाहिर सिंह, रामखिलावन गोंड़, देवेन्द्र सिंह, मेघराज सिंह, भोला पटेल, ज्ञानप्रकाश पटेल, उमाशंकर पटेल, रामनरेश सिंह, रंजीत सिंह, हर्ष सिंह, मोनू, अजय सिंह, मूलचंद सिंह, रामलखन यादव, महेन्द्र सिंह, विजय सिंह, हरिदत्त गौतम, सुनील तिवारी, दलवीर सिंह, सुखराम कोल, कृष्ण प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, सुग्रीव कोल, रामकिशोर कोल, रामखेलावन सिंह, अशोक कुमार पटेल, रमेश सिंह, दरबारी लाल, कमलेश यादव, सुजीत यादव, संतराम यादव, रामू कोल, विपिन यादव, सुरेश सिंह, रंगीला बैगा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow