व्यापारियों के दुकान बंद का हुआ असर, खूंखार अपराधी गिरफ्तार

Sep 9, 2022 - 12:31
 0  120
व्यापारियों के दुकान बंद का हुआ असर, खूंखार अपराधी गिरफ्तार

उमरिया।  पुलिस टीम को खूंखार अपराधी शीतल कोल को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई है।  बताया जाता है कि आरोपी शीतल नोरोजाबाद स्थित मुंडी खोली में छिपा बैठा था,क़ई जगह छापेमारी के बाद मुखबिर से उसके मुंडी खोली में होने की खबर मिली, जिसके बाद पुलिस ने रेड मारी, और शीतल को गिरफ्तार किया है।

          विदित हो कि शीतल कोल खूंखार अपराधी है, इसके विरुद्ध हत्या, लूट जैसे गम्भीर मामलों के साथ दो दर्जन से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। 

          उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर रात अपराधी शीतल कोल ने कारोबारी पर सब्बल से हमला करने का प्रयास किया था,जिसके बाद गुरुवार की सुबह कारोबारी एकजुट हो गए,और बाजार बंद का एलान किये थे, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और कुछ ही घण्टे में शीतल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow