मन्त्रा रिसोर्ट के पीछे शावकों के साथ मादा तेंदुआ, करींब 20 दिन पहले शावकों का हुआ है जन्म

Aug 5, 2022 - 10:30
 0  70
मन्त्रा रिसोर्ट के पीछे शावकों के साथ मादा तेंदुआ, करींब 20 दिन पहले शावकों का हुआ है जन्म

उमरिया।  बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व स्थित मन्त्रा रिसोर्ट के करींब मादा तेंदुआ ने करींब तीन हफ्ते पूर्व तीन शावकों को जन्म दिया है, शावकों को जन्म देने के बाद मादा तेंदुआ उसी स्थल पर क़ई दिनों से शावकों का सुरक्षित देख रेख कर रही थी।

          बताया जाता है कि इसकी खबर लगते ही पार्क अमला एक्टिव हुआ और स्थल पहुंचकर प्रोटेक्शन दिया, कुछ देर बाद मादा तेंदुवा अपने तीनो शावकों को लेकर वन क्षेत्र की ओर बढ़ गई।  मानपुर पार्क अमला अब इन नन्हे शावकों को लेकर प्रोटेक्टिव है और लगातार मोनिटरिंग कर रहे है।  मादा तेंदुआ के तीन शावकों में कितने मादा है और कितने नर, फिलहाल इस बात की कोई पुष्टि नही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow