हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने जिले में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Aug 3, 2022 - 12:20
 0  21
हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने  जिले में निकाली गई तिरंगा यात्रा

उमरिया।    तिरंगा यात्रा स्टेडियम उमरिया से होकर रणविजय चौक गांधी चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची और फिर जयस्तम्भ से होते हुए हॉस्पिटल तिराहे से होकर स्टेडियम पहुंची।  इस अभियान में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की खबर है। 

          इस अभियान में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एसपी प्रमोद  सिन्हा सहित रणविजय कॉलेज प्राचार्य सीबी सोंधिया,  नगरपालिका सीएमओ शशि कपूर गढ़पाले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग समेत विभागीय अधिकारी मौजूद है।  राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत इस तिरंगा यात्रा में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow