पंचायत चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता में सीएम ने साझा किया अपने विचार

Jul 31, 2022 - 10:51
 0  131
पंचायत चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता में सीएम ने साझा किया अपने विचार

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं से विचार साझा किया। भाजपा की सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने में संगठन की टीम पूरी तरह से सफल हुई है। मैं भी संगठन का ही कार्यकर्ता हूं। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक या सांसद, हम सब संगठन के निर्देशों के अनुरूप ही चुनावों के काम लगे हुए थे। 

           यह एक ऐतिहासिक विजय है। जिला पंचायत के चुनावों में कांग्रेस इकाई अंक में सिमट गई, दहाई में भी नहीं पहुंची। जनपद पंचायत के चुनावों में भाजपा ने 312 में 227 सीटों में शानदार तरीके से चुनाव जीता। मध्यप्रदेश में कुल 22924 पंचायतों में चुनाव हुए जिनमें भाजपा के 20613 सरपंच बने हैं। इसका मतलब साफ है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम व गरीब व जनकल्याणकारी योजनाएं तथा संगठन का कार्यकर्ता गांव में घर घर तक पहुंचा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow